पीलीभीत बीसलपुर क्षेत्र का गांव सहबाजपुर में गंदगी के अम्बार व भीषण कींचड़ से लोगों का जीना बेहाल

[object Promise]

बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव सहवाजपुर में ग्राम प्रधान की मनमानी के चलते नहीं कराया गया कोई विकास कार्य जिसके चलते ग्राम वासियों में ग्राम प्रधान बा पंचायत विभाग के खिलाफ आक्रोश फैला हुआ है बताते चलें कि बीसलपुर रसिया खानपुर मार्ग पर बसा गांव रढैता बस शाहबाजपुर एक ही ग्राम पंचायत है गांव शहवाजपुर में ग्राम प्रधान ने ना तो किसी ग्राम वासियों को शौचालय का लाभ दिया है और ना ही आवाज बनने दिया है l

[object Promise]
पीलीभीत बीसलपुर क्षेत्र का गांव सहबाजपुर में गंदगी के अम्बार व भीषण कींचड़ से लोगों का जीना बेहाल

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान से जब बात करते हैं तो बह शौचालय के नाम पर सुविधा शुल्क मांग रहा है बात कही जाए तो गांव की  अधिकांश गलियां व सड़कें कच्ची बनी हुई हैं 5 साल बीतने के बाद भी ग्राम प्रधान ने गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया है विकास कार्य ना होने के कारण गांव की महिलाओं व पुरुषों ने ग्राम प्रधान व सचिव का कई बार पुतला फूंक कर तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया लेकिन किसी भी  जनप्रतिनिधि ने और न ही किसी प्रशासनिक अधिकारी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और गांव में ना ही कोई विकास कार्य कराया गया  l

 

बारिश होते ही गांव की नालियां पानी से फुल हो जाती हैं और पानी गांव की सड़कों पर बहने लगता है जिससे ग्रामीणों को  घर से बाहर निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान दबंग किस्म का व्यक्ति है जिसके चलते गांव में विकास कार्य नहीं हो रहा है और गांव के ग्रामीण बेहद परेशान हैं l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *