एसडीएम को ट्रक से रौंदने की कोशिश, बाल-बाल बचे

[object Promise]

इटावा। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जांच कर रहे एसडीएम, खनन अधिकारी और पीटीओ को ट्रक से कुचलने का प्रयास किया गया। ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। अधिकारियों ने इस दौरान 31 ट्रकों सहित एक लिफ्टर डीसीएम सीज किए गए हैं। चकरनगर उपजिलाधिकारी का अवैध खनन व ओवर लोडिंग पर एक बार फिर से चाबुक चला है।

इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले 31 ट्रकों को उपजिलाधिकारी चकरनगर इंद्रजीत सिंह (आईएएस) ने सीज किया। वहीं मध्य प्रदेश की सीमा पर डीसीएम को भी सीज किया गया है। इसमें लिफ्टर मशीन लदी हुई है। तीन दिन पहले ही एसडीएम ने ओवरलोडिंग में 17 ट्रकों को सीज किया था।

लेकिन इस कार्रवाई के दूसरे ही दिन फिर से खनन माफिया के ओवरलोड ट्रक निकलने शुरू हो गए थे। कार्रवाई का परिणाम बेअसर देखते हुए एसडीएम इंद्रजीत सिंह शनिवार रात को खनन अधिकारी इटावा मनीष यादव व पीटीओ अरविंद जैसल के साथ तहसील मुख्यालय गेट पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। रात करीब 11 बजे से ट्रकों निकलना शुरू हो गया।

जिस पर सहसों थाना क्षेत्र की ओर से आ रहे मौरंग भरे ओवरलोड ट्रकों को रुकवाया गया। ट्रकों को रोकने के लिए पुलिस की गाड़ी सड़क पर खड़ी कर दी गई। तभी एक चालक ने पुलिस व अधिकारियों को सड़क पर खड़ा देखकर ट्रक को उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन फुर्ती दिखाते हुए उपजिलाधिकारी व अन्य लोगों ने बचाव कर लिया।

एसडीएम ने अन्य थानों को सूचना भेजकर ट्रक को पकड़वा लिया। लेकिन ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। इस चालक के अलावा पीछे आ रहे अन्य चालक भी अपना ट्रक छोड़कर भाग गए। यहां पकड़े गए ओवरलोड पांच ट्रकों को चकरनगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *