टप्पेबाज महिला पुरुष को सर्राफा व्यापारी ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
भरथना/इटावा.कस्वे में दो महिला और पुरुष टप्पेबाजों ने फर्जी, दूसरे नं की प्लेट लगाकर मोटरसाइकिल से नकली सोने की चूड़ियां बेचने सर्राफा व्यापारी की दुकान पर पहुंचे, दुकानदार ने जब चूड़ियों की जांच करबाई तो नकली देखकर,वाट्सअप के द्वारा नगर के सभी सर्राफा व्यापारियों को बुला लिया। व्यापारियों ने वहां पहुंचकर बताया कि यह महिला हमारे यहां चूड़ियों में लाग भरबाने आयी थी, वहीं दूसरे दुकानदार ने बताया कि यही महिला हमारी दुकान पर चूड़ियों को गिरवी रखने आई थी, जब उसके मोटरसाइकिल के नं को सर्च किया गया तो किसी और बाहन की निकली। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस को बुला कर उनदोनों टप्पेबाजों को पुलिस के हवाले कर दिया।
Leave a Reply