केजरीवाल दूसरे हिटलर वायरल हुआ पोस्टर

Politics – बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच शाब्दिक जंग थमने का नाम नही ले रही है। दिल्ली की हवा जहरीली होने के लिए बीजेपी लगातार अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते दिखाई दे रही है। वही अब बीजेपी के मंत्री ने अरविंद केजरीवाल की तुलना हिटलर से की है और उनका पोस्टर बीजेपी कार्यालय के बाहर लगवाया है।
समाचार एजेंसी एनआई की खबर के मुताबिक – भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एडोल्फ हिटलर के रूप में चित्रित कर भाजपा कार्यालय के बाहर पोस्टर और होर्डिंग लगाया। 
उन्होंने साफ कहा है कि उनकी तुलना हिटलर से इसलिए की है क्योंकि दिल्ली की हवा जहरीली है। लेकिन उन्हें अपनी स्वार्थ की राजनीति सूझ रही है। उन्होंने आगे कहा, उनकी तुलना हिटलर से इसलिए की क्योंकि दुनिया में ये दूसरा उदाहरण है जब किसी नेता ने अपने ही राज्य को गैस चैंबर में बदल दिया। 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *