[object Promise]
कमलेश चौधरी की रिपोर्ट
लखनऊ। एलडीए ने गुरुवार को गोमती नगर में एक रेस्टोरेंट और कार गैरेज को सील कर दिया। इसके अलावा गोमती नगर में एक निर्माणाधीन कांप्लेक्स को भी सील किया गया है। अवर अभियंता नरेंद्र सिंह ने बताया कि सरोज मिश्र पत्नी जीएस मिश्र के भूखंड संख्या-2/16 विनीत खंड गोमती नगर में रेस्टोरेंट का संचालन शुरू किया गया था। कैफे रिवाइंड नाम के इस रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया। इसके अलावा टीम ने राजेश यादव पुत्र ग्वारी पुल के बगल, गोमती नगर विस्तार में अवैध रूप से बनाए गए गैराज को भी सील बंद किया। कंचन श्रीवास्तव, मुदित कुमार गुप्ता और महेश कुमार गुप्ता ने गायत्री पुरम और गोमती नगर विस्तार में कांप्लेक्स को भी सील किया गया।
Leave a Reply