झुलसाती प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल

[object Promise]

नई दिल्ली । उत्तर और मध्य भारत में झुलसाती गर्मी और लू के थपेड़ों से 27 मई तक राहत की कोई संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने खासकर हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के लिए आंशिक चेतावनी जारी की गई है। संबंधित एजेंसियों को गर्मी और लू के प्रभावों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

[object Promise]
Delhi-heat-wave

पिछले दो दिनों से दिल्ली प्रचंड गर्मी का सामना कर रही है। लू के थपेडेघ् और धूप की तपिश जीना मुहाल किए हुए हैं। इस बीच गुरुवार को दोपहर बाद आंधी आने की संभावना है। इससे तापमान में मामूली कमी तो आएगी, लेकिन गर्मी और लू से बहुत अधिक राहत नहीं मिलेगी। तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच ही बना रहेगा।

दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम में तापमान 45.2, जाफरपुर में 44.3, लोधी रोड में 42.4, रिज में 43.2, आया नगर में 43.9, डीयू में 43.3, मंगेशपुर में 43.2, नजफगढ़ में 42.4, नरेला में 42.9 डिग्री तक गया। पालम में तापमान इस हफ्ते 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सफदरजंग सहित दिल्ली -एनसीआर के अन्य हिस्सों में भी तापमान 45 डिग्री तक जाने के आसार हैं। इस तरह का मौसम 28 से 29 मई तक बना रहेगा।

[object Promise]
heat_wave

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल रहा, वहीं पहाड़ों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में मामूली कमी आई है। मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गरमी के कारण दोपहर में सड़कों पर यातायात कम नजर आया और बाजारों में चहल-पहल कम रही। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम के मिजाज में बदलाव में कोई संभावना नहीं है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने गुरुवार को भी तापमान में वृद्धि के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में लू के थपेड़ों की चेतावनी जारी की है। राजधानी देहरादून और मसूरी में भी मौसम का मिजाज तल्ख ही रहा। हालांकि दोपहर बाद धूल भरी आंधी चली, लेकिन इसका ज्यादा असर नजर नहीं आया।

[object Promise]
heatwave_delhi

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ तपने लगे हैं। बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ (बीबीएन) ऊना, सुंदरनगर व बिलासपुर में गर्मी व लू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुधवार को सुबह से धूप काफी तेज थी और दोपहर तक ऊना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शिमला में भी अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया है। आने वाले दिनों में भी गर्मी बढ़ने की उम्मीद है। अप्रैल में इस बार लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ क्योंकि बीच-बीच में हुई बारिश ने मौसम को ठंडा बनाए रखा था। अब मई के चैथे सप्ताह में गर्मी व लू से लोग परेशान हैं।

[object Promise]
heat_wave

पंजाब में मौसम का मिजाज काफी गर्म हो चुका है। बुधवार को तपिश व लू चलने की वजह से पटियाला सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब में मौसम खुश्क रहेगा। 24 मई से राज्य में गर्म हवाएं चल सकती है। जिसकी वजह से सूबे के नीम पहाड़ी इलाकों में 27 मई तक अधिकतम तापमान 41 से 45 और तक रहने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *