फिरोजाबाद के 60 छात्रों ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के लिए बनाया अनोखा ग्रीटिंग कार्ड

[object Promise]

फिरोजाबाद के 60 छात्रों ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के लिए उनके सम्मान में 1000 फीट लंबा अनोखा ग्रीटिंग कार्ड बनाया है। कार्ड में सामाजिक संदेश भी दिया गया है। छात्रों ने इस कार्ड में ड्रॉइंग और स्केचिंग करने में 10 दिन बिताए।

छात्रों ने दावा किया कि यह कार्ड भारत में सबसे लंबा कार्ड है। कार्ड के डिजिटल वर्जन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा। युवा कलाकारों ने कहा कि उन्होंने ‘प्रॉजेक्ट अ यूनाइटेड इंडिया’ को काफी मनोयोग से बनाया है जोकि भ्रष्टाचार और प्रदूषण से मुक्त होगा। कलाकारों ने कहा, ‘हम अपने देश को विकास के उच्च स्तर तक पहुंचाना चाहते हैं और गांधीजी के दिखाए रास्तों पर चलकर आशाओं से भरा एक जीवंत लोकतंत्र बनाना चाहते हैं।’

प्रॉजेक्ट के मुख्य प्रमोटर प्रवीण अग्रवाल ने कहा, ‘इस कार्ड को महात्मा गांधी पार्क में उनकी प्रतिमा के पास सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा।’ उन्होंने दावा किया कि यह भारत का अबतक का सबसे लंबा कार्ड है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *