रजनीकांत ने दिया ये बड़ा बयान भाजपा को लेकर, कहा-मैं फंसने वाला नहीं इनके जाल में

[object Promise]

चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिल कवि और संत तिरुवल्लुवर को भाजपा द्वारा भगवा वस्त्र में दिखाने के मामले पर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि मुझे भी लंबे समय से भगवा रंग में रंगने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन मैैं इनके जाल में नहीं फंसने वाला। रजनीकांत ने कहा कि भाजपा ने मुझे भी तिरुवल्लुवर की तरह भगवा रंग में रंगना चाहती है, मगर मैं उनके जाल में फंसने वाला नहीं हूं। मैं खुद तय करूंगा कि मुझे कौन सी पार्टी जॉइन करनी है। बेवजह मुझे भगवा रंग में नहीं रंगा जाए।

इस अवसर पर रजनीकांत ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अयोध्या विवाद पर जो भी फैसला आए, सभी उसका सम्मान करें और शांति बनाए रखें। अयोध्या मामले पर 17 नंवबर से पहले किसी भी दिन फाइनल निर्णय आ सकता है, जिसको लेकर उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के राज्यों के अलावा देशभर के प्रमुख शहरों में अलर्ट जारी किया गया है।

आपको बताते जाए कि तमिलनाडु में 2021 में विधानसभा चुनाव हैं। उससे ठीक पहले रजनीकांत के ये तेवर भाजपा की चिंता बढ़ा सकते हैं। बैंकॉक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिल कवि तिरुवल्लुवर पर एक किताब का विमोचन किया। इसके बाद पार्टी की तमिलनाडु इकाई ने एक प्रख्यात कवि की तस्वीर ट्वीट करते हुए उन्हें भगवा वस्त्रों में दिखाया था। इसी तस्वीर को लेकर बीजेपी और स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके के बीच विवाद बढ़ गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *