UP: तेजाब से दुष्कर्म पीडि़ता पर हमला, मामला वापस लेने का बना रहे थे दबाव

[object Promise]

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर महिला हिंसा की एक और वारदात सामने आई है जिसमें चार आदमियों ने एक महिला पर तेजाब से हमला किया है। ये आरोपी पीडि़ता पर उनके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म की शिकायत को वापस लेने का दबाव बना रहे थे और जब युवती ने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो उस पर आरोपियों ने तेजाब फेंक दिया।

इस हमले में महिला तीस प्रतिशत तक जल गई है और फिलहाल मेरठ के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। शाहपुर थाने के क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा, ये चारों आदमी बुधवार की रात को महिला के घर में जबरन घुस गए और वहां इन्होंने महिला पर तेजाब फेंक दिया क्योंकि महिला ने उनके खिलाफ यहां के एक अदालत में चल रहे दुष्कर्म के मामले को वापस लेने से इंकार कर दिया था। त्रिपाठी ने कहा कि अपराध को अंजाम देने के बाद ये चारों आरोपी फरार है लेकिन इन्हें जल्द ही गिफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला ने पुलिस से संपर्क करने के बजाय अदालत में इन चारों अभियुक्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी क्योंकि इससे पहले उसने पुलिस के पास जाकर भी इस संदर्भ में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने दावा किया है कि दुष्कर्म के होने का कोई सबूत नहीं था जिसके चलते मामले को बंद कर दिया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *