CRIME NEWS : अश्लील वीडियो दिखाकर पति रात में करता था अप्राकृतिक दुष्कर्म, पत्नी थाने पहुंची बोली-लगायी मदद की गुहार

[object Promise]

गोरखपुर। गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां रहने वाली महिला ने एडीजी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि दो साल पहले उसकी शादी मऊ के रहने वाले युवक से हुई थी। परिवार के साथ वह गाजियाबाद में रहता है और वहीं पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता ने आगे बताया कि उसका पति रात में अश्लील वीडियो दिखाकर उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म करता है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। महिला ने एडीजी से मदद की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि पति के साथ ससुराल पक्ष के लोग भी उसे प्रताड़ित करते हैं। ऐसे में हमें उन लोगों के साथ नहीं रहना है।

उसने लिखा कि पति नशे का आदी था, वह शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करता था। रात को नशे में घर पहुंचने के बाद उसे शारीरिक यातना देने के साथ ही आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर यौन हिंसा करता था। शिकायत करने पर पीटता था।

कुछ दिन बाद पता चला कि पति का संबंध कोलकाता की रहने वाली एक युवती से है। इसकी जानकारी उसने सास व ससुर को दी तो बेटे के साथ मिलकर वह लोग भी प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद वह मायके चली आई।

जनवरी 2021 के पहले सप्ताह में जोन कार्यालय पहुंचकर पति व उसके घरवालों के कृत्य की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जोन कार्यालय से मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश एसएसपी गोरखपुर को दिया गया। लेकिन शाहपुर पुलिस ने यह कहते हुए तहरीर बदलवा दी कि बयान लेकर अप्राकृतिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा देंगे।

लेकिन ऐसा नहीं किया। अब पीड़िता गुरुवार को फिर एडीजी के पास फरियाद लेकर पहुंची है, जिसपर एडीजी ने उसे भरोसा दिया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *