PM Modi के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को आप भी कर सकते हैं योग, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन और जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

[object Promise]

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पूरे भारत में मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को योग दिवस भी कहते हैं। योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम इस साल देहरादून में होगा। देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग करेंगे।
अगर आप पीएम मोदी के साथ योग करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको पहले से रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। बिना रजिस्ट्रेशन के आपको इस जगह एंट्री नहीं मिलेगी।

देहरादून में यहां होगा मुख्य कार्यक्रम
दरअसल योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम देहरादून के भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में होगा। इस कार्यक्रम में जाने के लिए ऑनलाइ पास लेना पड़ेगा। ऑनलाइन पास पाने के लिए आप ‘उत्तराखंड ऑफिशियल ई-गेट पास पोर्टल’ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पोर्टल पर रिजस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

रजिस्ट्रेशन कराने पर मिलेंगे पास
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक पास ‘उत्तराखंड ऑफिशियल ई-गेट पास पोर्टल’ के माध्यम से मिलेंगे, ये जानकारी एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने दी है।

ये है पूरी आवेदन प्रक्रिया
रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कुछ जरूरी जानकारियां और फोटो अपलोग करना पड़ेगा। इसके बाद आपका डेटा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) के द्वारा चेक होगा और मेल पर पास भेज दिया जाएगा।

5 बजे से पहले पहुंचे
मेल पर आए पास का प्रिंटआउट लेकर आपको एफआरआई गेट पर जाना होगा, जहां क्यूआर कोड से चेकिंग के बाद आपको एंट्री मिल जाएगी। ध्यान रहे कि एफआरआई गेट पर आपको सुबह 5 बजे से पहले पहुंचना पड़ेगा और इस तरह आप पीएम मोदी के साथ योग करने का मौका मिलेगा।

ये है वेबसाइट का लिंक https://egatepass-uk.in/yoga_pass.phpP

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *