पडरौना,कुशीनगर : जिले के पटहेरवा क्षेत्र के मीर बिहार गांव के पास केशवा नाले में रविवार दोपहर बाद एक युवक नहाते समय डूब कर लापता हो गया था। लोगों का आरोप है कि पुलिस व प्रशासन इस लापता युवक की तलाश में मदद नहीं कर रहा है। इसको लेकर सोमवार की सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने मीरबिहार गांव के सामने समउर-फाजिलनगर मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी वजह से आवागमन ठप हो गया।
केशवा नाले में नहाने के दौरान मीरबिहार गांव का शिब्बू रविवार को पुलिया से छलांग लगाई थी। नाले में अधिक पानी होने के कारण वह डूबकर लापता हो गया। मौके पर ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की और पुलिस भी पहुंचकर तलाश कराई थी, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह गांव के सामने सड़क पर लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि युवक की तलाश में प्रशासन व पुलिस मदद नहीं कर रही है। जाम की सूचना पाकर पटहेरवा पुलिस मौके पहुंच गई थी।
Leave a Reply