6 दिन से लापता पूर्व चेयरमैन का बेटा, पुलिस से फोन पर प्रेमिका ने कही ये बात

[object Promise]

कानपुर, चित्रकूट में मानिकपुर के पूर्व चेयरमैन का बेटा छह दिन से लापता है। दीपावली त्योहर से पहले उसके गायब होने से घरवाले भी चिंतित हैं और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसकी तलाश के लिए छानबीन जुटी पुलिस को फोन पर प्रेमिका ने ऐसी जानकारी दी है, जिससे पुलिस भी संदेह जताने लगी है। अब पुलिस की सुई परिवार पर आ गई और कुछ सदस्यों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की है।

[object Promise]
चित्रकूट के पूर्व चेयरमैन का बेटा झांसी में रहकर ठेकेदारी करता है और दीपावली पर मानिकपुर घर आया था। दाे दिन बाद अचानक लापता होने पर पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्रेमिका का फोन आने के बाद पुलिस ने पर्दाफाश करने के लिए दो टीमें लगाई हैं।

चित्रकूट की मानिकपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन गुलशेर अहमद का बड़ा बेटा 26 वर्षीय मो. शहबाज उर्फ सोनू झांसी में रहकर ठेकेदारी का काम करता है। बीती नौ नवंबर को वह अपनी निजी कार से दीपावली पर मानिकपुर अपने घर आए थे। परिवार के साथ दो दिन रहने के बाद 11 नवंबर को अचानक गायब हो गया। कार घर पर ही खड़ी रही, पिता गुलेशर के मुताबिक पहले सोचा कि बेटा कहीं चला गया होगा लेकिन फोन बंद जाने पर संदेह हुआ। इसपर उसकी तलाश कराई लेकिन कुछ पता नहीं चला। दीपावली को गुलशेर ने मानिकपुर थाना में बेटे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

छानबीन कर रही पुलिस के पास लापता सोनू की प्रेमिका बताने वाली युवती का फोन आया और उसने अहम जानकारियां दी। इसपर पुलिस ने अपनी छानबीन तेज कर दी है। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि सोनू के गायब होने की सूचना मिलने पर झांसी में रहने वाली उसकी प्रेमिका का फोन आया था। उसने सोनू की हत्या करके शव गायब करने आशंका जताई है। उसने बताया कि परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, जिसको लेकर झगड़ा भी हुआ था। मामले के पर्दाफाश करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *