[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के एसपी बिनोद कुमार मिश्रा ने कहा बीते दिनों में बच्चा चोरी करने की अफवाह के कारण भीड़ द्वारा मारपीट करने की घटनाएं बढ़ी हैं । ऐसे प्रकरणों में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर कतिपय तत्वों द्वारा उस क्षेत्र से गुजर रहे अथवा वहां उपस्थित बाहरी व्यक्तियों को पकड़ कर उनके साथ मार-पीट करने की घटना कारित करने से जहां एक ओर कानून एंव व्यवस्था प्रभावित हो रही है,वहीं दूसरी ओर जनमानस में अशान्ति की भावना फैलना स्वाभाविक है जो प्रशासनिक हित के लिए उचित नही है,क्योंकि ऐसी घटनाओं से कानून को अपने हाथ में लेने की दुष्प्रवृत्ति बढ़ सकती है।
इस सिलसिले में एसपी बिनोद कुमार मिश्रा ने जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी,प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष,चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि अपने- अपने सर्किल,थानाक्षेत्र,चौकी क्षेत्र में सम्मानित व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर यह अवगत करायें कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर निर्दोष व्यक्तियों को प्रताड़ित न किया जाय। इस तरह की किसी भी अफवाह से सावधान रहें और यदि कोई अपरिचित पुरुष अथवा महिला दिखायी दे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। उस व्यक्ति,महिला के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न करें व कानून को अपने हाथ में लेने का प्रयास न करें ।
Leave a Reply