राष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन

[object Promise]

जयपुर। ‘रूक जाना नहीं तू कहीं हार के …कांटों पर चलकर मिलेंगे साए बहार के….‘ जब इस गाने की पंक्तियाें को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा रवींद्र मंच के ओपन थियेटर से गुनगगुनाई तो हजारों युवा खड़े होकर उनके साथ जुगलबंदी करने लगे। मौका था राजस्थान एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस राज्य स्तरीय समारोह का।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद जयंती है यानी संकल्प का दिन है। युवा कभी उम्मीद ना छोड़े, सकारात्मक सोच रखें और स्वामीजी की तरह ही जब तक लक्ष्य नहीं प्राप्त कर लें, तब तक चलते रहें। तभी वे अपने सपनों का साकार कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज की जनरेशन मोबाइल, नेट, सोशल वेबसाइट की दीवानी है। हालांकि यह सब आज के दौर के जरूरी भी है लेकिन युवाओं को खेल के मैदानों से जुड़ा रहना होगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश और देश युवाओं के जोश से लबरेज है। प्रदेश की 33 फीसदी आबादी युवा है। यदि युवा स्वस्थ रहने, नशे से दूर रहने का संकल्प ले लें तो समाज, प्रदेश और देश की उन्नति को कोई भी नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के हर तबके को स्वस्थ रखने के लिए ‘निरोगी राजस्थान‘ अभियान चलाया है। युवा इसमें भागीदारी निभाएं और बीमार ही ना होने का संकल्प लें।

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश को निरोगी रखने के लिए 40 हजार से ज्यादा गांवों के वार्डों से एक-एक युवक-युवती को भी स्वास्थ्य मित्र बनाया जाएगा, ताकि वे आमजन को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरुक कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एड्स धीरे-धीरे कम होता जा रहा है लेकिन अभी हमें रूकना नहीं है और इस बारे में निरंतर प्रयास करने हैं। उन्होंने कहा कि एड्स को रोकने और इसके प्रति जागरुकता लाने के लिए ज्यादातर कॉलेजों में ‘रेड रिबन सेल‘ का भी गठन किया जा चुका है। इस अवसर पर उन्होंने ‘जीरो टीनएजर प्रेगनेंसी‘ अवेयरनेस अभियान का भी आगाज किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने युवाओं को संबोधित करते हुए तीन बातों को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कभी हताश ना हो, चिंतन करो चिंता नहीं और हमेशा दिल की सुनो दिमाग की नहीं। युवाओं ने अतिथियों के मोटीवेटशन से भरे भाषण पर जमकर तालियां बजाई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह भी तालियों के जरिए युवाओं की हौसला अफजाई करते रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के महाविद्यालयों में 4500 से ज्यादा छात्र-छात्राओं हिस्सा लिया। सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों से पूरा थिएटर गुलजार रहा। राजस्थान एड्स कंट्रोल सोसायटी के निदेशक डॉ. ओपी डोरिया सहित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *