रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के दिए निर्देश।
अमेठी 28 नवंबर 2020, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर मतदाता सूची ठीक करने के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत आज शनिवार को समस्त तहसीलों के सभी बूथों पर विशेष दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार ने आज प्राथमिक विद्यालय बरनाटीकर स्थित बूथ संख्या 328, 329 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद बीएलओ से फार्म 6, 6(क), 7, 8, 8(क) की जानकारी ली, जिस पर बीएलओ द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में सभी बीएलओ/सुपरवाइजर की ट्रेनिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए थे, परंतु मौके के निरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तहसीलदार गौरीगंज घनश्याम भारती को चेतावनी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य विशेष प्राथमिकता पर किया जाए साथ ही बीएलओ व सुपरवाइजर को ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2021 को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, इसके साथ ही जो लोग मृतक हो गए हैं उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान दिवस पर सभी बूथ खुले रहने चाहिए और मतदाता पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष एवं सुचारू ढंग से संपन्न कराया जाए, जिससे 18 वर्ष या उससे ऊपर के कोई भी मतदाता का नाम सूची में छूटने ना पाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी गौरीगंज संजीव मौर्या, तहसीलदार गौरीगंज घनश्याम भारती सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Leave a Reply