दोहरे एक्सिडेंट से दहला कौशाम्बी इलाका

[object Promise]
Reporter Vikas kumar gautam

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के तेरहमील तिराहे के गौसपुर मोड़ के पास कुछ ही समय के अन्तराल पर बारी – बारी से हुए एक्सिडेंट से पूरा इलाका दहशत में आ गया है। आपको बतादें कि आज पूरामुफ्ती थाना अन्तर्गत तेरहमील तिराहे के गौसपुर मोड़ के पास बारी-बारी से हुए एक्सिडेंट से पूरा इलाका दहशत में आ गया है, जिसमें खूनी सड़क ने दो मासूम जिन्दगियों को अपने आगोश में ले लिया है,वहीं इस भयावह दुर्घटना से पूरे इलाके में दहसत जैसी स्थिति पैदा हो गई ।

गौरतलब है कि थाना क्षेत्र में हुई ,दुर्घटना से परिजनों का हाल बेहाल है वहीं क्षेत्रीय लोगों का कलेजा मुंह तक आते-आते ठहर सा गया है । आपको बताते चलें कि वहाज अहमद पुत्र महरूम मो0 पूनुस सिद्धिक निवासी 205 अज्बा इन्कलेव नियर तारिक़ मस्जिद गौसनगर करैली प्रयागराज का लड़का शादाब उर्फ साहिल किसी काम से अपने दोस्त मोहसिन,व सैयाज के साथ तेरहमील आया था, जिसमें तीनों दोस्तों ने अपने घर करैली प्रयागराज के लिए सवारी गाड़ी का इन्तजार तेरहमील तिराहे के पास सड़क के किनारे कर रहे थे ।

तभी रोडवेज UP -71-T- 7910 का चालक लापरवाही से तेज रफ्तार से बस को चलाते हुए तीनों को रौंदता हुआ चला गया, जिसमें शादाब उर्फ साहिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, व अन्य दो साथियों को गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनकी हालत चिन्ता जनक बताई जा रहा है ।

इसी क्रम में बात करें तो कुछ देर में घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर सरायंअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गाँव का रहने वाला प्रदीप कुमार अपनी बहन उजहिनी आइमा (गोदाम)घूमने आया था ,घर वापसी के दौरान बाइक से जी0 टी0 रोड मार्ग से जा रहा था, जैसे ही तेरहमील तिराहे केशरवानी ढाबा के समीप पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार से आ रही ,UP,-70- F,T-7300 के चालक की लापरवाही से प्रदीप कुमार को रौंदते हुए निकल गई, जिससे उपरोक्त की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने लिखा- पढ़ी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *