Pasmanda Muslims Meeting: भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक शाखा रविवार (16 अक्टूबर) को लखनऊ में पसमांदा मुस्लिम समुदाय के बुद्धिजीवियों की एक बैठक का आयोजन करने जा रही है। पार्टी ने इसे देश में किसी भी राजनीतिक दल द्वारा पसमांदा मुसलमानों के लिए इस तरह का पहला कार्यक्रम करार दिया है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इस पसमांदा बुद्धिजीवी सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी इस बैठक में शामिल होने वाले हैं। वह भाजपा राज्य सरकार में एकमात्र मुस्लिम मंत्री हैं और पसमांदा समुदाय से भी आते हैं। भाजपा अल्पसंख्यक विंग के राष्ट्रीय महासचिव साबिर अली मुख्य वक्ता होंगे, जो प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण पर इस सम्मेलन में ध्यान केंद्रित करेंगे।
जानकारी के लिए याद दिला दें कि पीएम मोदी ने आग्रह किया था: तीन महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से सभी समुदायों के वंचित और दलित वर्गों तक पहुंचने का आग्रह किया था वहीं बता दें कि बैठक में जिन लोगों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें जम्मू-कश्मीर के नव मनोनीत राज्यसभा सांसद, गुर्जर मुस्लिम समुदाय के भाजपा नेता गुलाम अली खटाना भी होंगे।
पसमांदा बुद्धिजीवी सम्मेलन में भाजपा बताएगी कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और राज्य में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत इस समुदाय के 4.5 करोड़ से अधिक लोगों को क्या लाभ हुआ है। वहीं यह आयोजन समुदाय के साथ संवाद का एक प्रमुख मंच देगा। यूपी बीजेपी अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि रविवार को होने वाली इस बैठक में इस तरह का पहला कार्यक्रम होगा।
Leave a Reply