अलीगढ़, किसानों के समर्थन में गंगीरी से गंगीरी चौराहे तक सपा नेताओं ने चक्का जाम किया। साथ ही ज़ंजीरों में जकड़कर व हाथों में काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला। नारेबाजी के साथ हल्ला बोला। चेतावनी दी कि जब तक सरकार किसान बिल वापस नहीं लेती तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
संघर्ष जारी रखने का एलान
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ठाकुर तेजवीर सिंह ने कहा है कि ये सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसान विरोधी सरकार है हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जिला महासचिव कुंवर बहादुर बघेल ने कहा कि जबतक किसानों का उत्पीड़न ,तीनों काले क़ानून वापस नहीं होंगे तब तक संघर्ष जारी रहेगा। ठाकुर आदित्य जुनूनी ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता ख़ासतौर पर किसान ,नौजवान इसी तरह से जंजीरों से जकड़ा हुआ है। इस दौरान ठाकुर आदित्य जुनूनी वरिष्ठ सपा नेता ,विवेक यादव,आजेंद्र प्रताप सिंह,अशोक यादव,रूपेन्द्रयादव ,अर्पित गहराना ,आशिक़,जावेद खान,धीरज कुशवाह ,जुबेर खां,रोनू यादव,राजकुमार यादव,प्रेम यादव ,अमर सिंह यादव,अरविन्द यादव ,लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास यादव, अनिल यादव,अरविन्द यादव, राजेश यादव, अभिषेक यादव, अनुपम सिंघानिया,नीटू,ज़ुबैर,मुकिम,अमन,आंशु,उमर,अयान,राजीव यादव ,ललित सिंह आदि सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मोजूद रहे.
Leave a Reply