जिला अधिकारी ने किया सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण दिए कड़े निर्देश

[object Promise]

पीलीभीत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच के दौरान अपर चिकित्साधिकारी सीएम चतुर्वेदी, डा0हरिपाल उपस्थित होने पर भी हस्ताक्षर नही किये गये थे,जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सभी को स्पष्टीकरण देने के साथ साथ इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के अस्पतालों के पंजीकरण सम्बन्धी पत्रावलियों की गहनता से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान नवीनीकरण के लिए आये आवेदनों से सम्बन्धित कोई रजिस्टर तैयार नही किया गया था और साथ ही साथ नवीनीकरण रजिस्टर भी अपडेट नही पाया गया और नवीनीकरण न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी द्वारा कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि यदि कोई अस्पताल बिना पंजीकरण के चलता पाया गया तो सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी।

[object Promise]
जिला अधिकारी ने किया सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण दिए कड़े निर्देश

 

पंजीकरण नवीनीकरण सम्बन्धी कार्यों को देख रहे अपर चिकित्साधिकारी बी0बी0राम को इस सम्बन्ध में स्पष्टीकरण देने के साथ वेतन वृद्वि रोकने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा आल्ट्रसांउड सेन्टरों के पंजीकरण व नवीनीकरण सम्बन्धी पत्रावलियों में भी समय से नवीनीकरण में लापरवाही बरतने और इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न की जाने वाली बैठकों के सम्बन्ध में न अवगत कराने के कारण डा0 राजेश भट्ट को भी स्पष्टीकरण देने के साथ वेतन वृद्वि रोकने के निर्देश दिये गये, साथ ही साथ निर्देशित किया गया कि इस सम्बन्ध में तत्काल कार्यवाही करते हुये नवीनीकरण की प्रक्रिया नियमता कराना सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं की जांच के दौरान कोई पुस्तिका 2016 के बाद से अपडेट न किये जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुये पटल सहायक श्री हिरेश शरन सक्सेना की दो वेतन वृद्वि रोकने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा आईजी आरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत से सम्बन्धित कोई रजिस्टर तैयार न होने पर असंतोष व्यक्त किया गया।

 

 

जिलाधिकारी द्वारा विकलांगों को दिये जाने वाले विकलांग प्रमाण पत्र से सम्बन्धित कार्यों में लापरवाही के कारण वरिष्ठ सहायक ज्ञान प्रकाश की दो वेतन वृद्वि रोकने के निर्देश दिये गये, महोदय द्वारा चिकित्सा प्रतिपूर्ति की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों से आई पत्रावलियों अत्यधिक बिलम्वता के कारण असंतोष व्यक्त करते हुये सम्बन्धित पटल सहायक की वेतन वृद्वि रोकने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना,वार्षिक व्यय सम्बन्धी पत्रावलियों का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक देवेन्द्र प्रताप मिश्र अपर चिकित्साधिकारी  सी0एम0चतुर्वेदी,अपर चिकित्साधिकारी बी0बी0राम, उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती वन्दना त्रिवेद्वी, तहसीलदार सदर विवेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद  रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *