दिल्ली में पोस्टर वॉर शुरु, केजरीवाल को बताया तानाशाह

डेस्क। Arvind Kejriwal Poster: दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं और दिल्ली में मंडी हाउस के पास कई पोस्टर लगाए भी गए हैं। इन पोस्टर में अरविंद केजरीवाल को बेईमान, रिश्वतखोर और तानाशाह भी बताया गया है।
इन पोस्टरो पर सीएम केजरीवाल की तस्वीर भी लगी है। इस पर लिखा है ‘अरविंद केजरीवाल को हटाओ, दिल्ली बचाओ’। इन पोस्टर पर नीचे निवेदक के तौर पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम लिखा हुआ है।
बीजेपी नेता मनजिंदर सिरसा ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ‘अरविंद केजरीवाल कट्टर बेईमान हैं, उन्होंने शराब तस्करी में पैसे लिए हैं। स्कूल घोटाले में बस घोटाले में और लोकसभा राज्यसभा की टिकट बेचने में भी पैसे लिए हैं।
उन्होंने एमएलए से लेकर मंत्री तक के लिए पैसे लिए हैं और जब आदमी सच बोलता है तो उसे अपना नाम छिपाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। इसलिए मैंने आज अपने नाम के साथ दिल्ली में पोस्टर लगाए हुए हैं। जब इंसान सच बोलता है तो उसे अपना नाम छुपाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। ‘

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *