NIRBHAYA CASE:आरोपी आज जाएंगे मौत के फंदे से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट

[object Promise]

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल प्रशासन से मिले नोटिस से हड़बड़ाए निर्भया कांड के 4 मुजरिमों में से 3 आज सुप्रीम कोर्ट की देहरी पर पहुंच सकते हैं। यह तीनों मुजरिम पवन कुमार गुप्ता (मंडोली जेल में बंद), विनय कुमार शर्मा और अक्षय कुमार सिंह हैं। विनय और अक्षय दोनो तिहाड़ जेल में बंद हैं। उल्लेखनीय है कि, तिहाड़ जेल प्रशासन ने 28-29 अक्टूबर को चारों (चौथे मुजरिम मुकेश की आगे की रणनीति का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है) को नोटिस दिया था। नोटिस में कहा था कि, अगर वे चाहें तो राष्ट्रपति के यहां दया याचिका दाखिल कर सकते हैं। उनके पास इस कदम के लिए सिर्फ 7 दिन बचे हैं।

इसके बाद से ही चारों मुजरिमों की दिल की धड़कनें बढ़ गईं। शनिवार को विशेष बातचीत में पवन, अक्षय और विनय के वकील अजय प्रकाश सिंह ने कहा भी था कि वो सोमवार को अक्षय के मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकते हैं। जबकि बाकी दोनों-पवन और विनय को फांसी के फंदे से बचाने के लिए क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *