जब देश दुनिया कोरोना के संकट से गुजर रही, वहीं कोरोना इंचार्ज मंत्री स्वीमिंग पूल में कर रहे मस्ती

[object Promise]

बेंगलुरु। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर पर कोविड-19  महामारी के समय स्विमिंग पूल में समय बिताकर गैर जिम्मेदाराना बर्ताव करने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा  से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, ‘जब पूरी दुनिया स्वास्थ्य संकट से गुजर रही है तब कोरोना वायरस  के प्रभारी मंत्री डॉ. सुधाकर स्वीमिंग पूल में समय बिताकर गैर जिम्मेदाराना बर्ताव कर रहे हैं।

बेंगलुरु में कोविड-19 के खिलाफ सरकारी प्रयासों की अगुवाई कर रहे हैं डॉ सुधाकर
यह नैतिक और नीतिगत मापदंड का विषय है. उन्हें स्वेच्छा से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर मुख्यमंत्री (Chief Minister) को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। ‘

सुधाकर बेंगलुरु में कोविड-19 के खिलाफ सरकारी प्रयासों की अगुवाई कर रहे है और वह राज्य के वॉररूम के प्रभारी हैं।  उन्होंने रविवार को ट्विटर (Twitter) पर एक तस्वीर डाली थी जिसमें वह अपने बच्चों के साथ स्वीमिंग पूल में समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

डॉ सुधाकर ने तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘बच्चों से स्वीमिंग के लिए मिला’
डॉ. सुधाकर ने लिखा था, ‘लंबे समय बाद अपने बच्चों से स्वीमिंग के लिए मिला और उम्मीद है कि यहां भी सामाजिक मेल-जोल से दूरी बनाये रख रहा हूं।’ सोशल मीडिया (Social Media) में कुछ ने उनकी आलोचना की जबकि कुछ ने इसे उनकी निजी जिंदगी बताया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *