साठ साल : वृद्ध की हरकत ने किया शर्मसार, महिलाओं ने पेड़ से बांधकर की खूब पिटाई

[object Promise]

कानपुर कल्याणपुर क्षेत्र में मसवानपुर चौराहे पर शुक्रवार की शाम हुई घटना ने समाज को शर्मसार कर दिया। साठ साल की उम्र में लड़कियों से अश्लीलता आैर छेड़छाड़ करने वाले बुजुर्ग को क्षेत्र की महिलाओं ने पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पीटा। पिटाई के बाद आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसपर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है।

[object Promise]
कल्याणपुर के मसवानपुर चौराहे पर साइकिल का पंचर बनाने वाला बुजुर्ग दुकान पर आने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करता था और शाम को आई युवती का हाथ पकड़कर अश्लीलता शुरू कर दी जिसकी जानकारी के बाद महिलाएं भड़क गईं।

आवास विकास निवासी राम प्रसाद की मसवानपुर चौराहे से दलहन की ओर जाने वाले रास्ते पर साइकिल का पंचर बनाने की दुकान है। शुक्रवार दोपहर को मोहल्ले की एक युवती की साइकिल पंचर हुई तो वह रामप्रसाद की दुकान पर पहुंची। युवती का आरोप है कि सुनसान पाकर राम प्रसाद ने उसे पकड़ लिया। वह किसी तरह हाथ छुड़ाकर भागी। जानकारी पर क्षेत्र की कई महिलाएं उसकी दुकान पर जा पहुंचीं। महिलाओं ने रामप्रसाद को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और जमकर पीटा।

कई और महिलाओं ने भी बताया कि रामप्रसाद ने उनके घर की बेटियों से छेड़छाड़ की है। आरोपित की पत्नी भी मौके पर पहुंची और बताया कि उसका पति सही नहीं है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को पकड़कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

छात्रा से छेडख़ानी करने पर शोहदा गिरफ्तार : चकेरी में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अहिरवां निवासी छात्रा ने तहरीर देकर बताया कि इलाके में रहने वाला अवनीत ङ्क्षसह चौहान बीते दो माह से उससे छेडख़ानी कर रहा है। गुरुवार को वह कॉलेज गईं तो आरोपित वहां भी पहुंच गया। स्वजन के साथ आरोपित के घर शिकायत करने पहुंचीं तो आरोपित और उसके परिवार वालों ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *