उन्नाव।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की उन्नाव एवं शुक्लागंज इकाई द्वारा आनन्द घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। जिसमे प्रान्त संगठन मंत्री घनश्याम शाही सहित परिषद के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने घाट तथा गंगा की साफ-सफाई की।
प्रांत संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने आम जनमानस को संदेश देते हुये कहा कि मां गंगा हमारे राष्ट्र का गौरव है। जीवनदायनी गंगा को निर्मल रखने में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए। क्योंकि मोक्षदायिनी गंगा का जल आचमन से लेकर किसान की सिंचाई तक उपयोगी है, किन्तु वर्तमान समय में प्रदूषण के चरम पर पहुंचने के कारण एबीवीपी ने गंगा की सफाई एवं जागरूकता अभियान के तहत एक बार फिर से गंगा को निर्मल करने की सौगंध ली है।
शुक्लागंज नगर मंत्री उज्जवल यादव ने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से 12 जून तक पर्यावरण सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा तथा सभी पर्यावरणीय आयाम पर ध्यान दिया जाएगा तथा एक अभियान के रूप में क्रियान्वित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस पर सतत कार्य करेगा।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विभाग प्रमुख अनिल साहू, विभाग संगठन मंत्री आशुतोष, विभाग छात्रा प्रमुख गुंजन चौहान, जिला सह संयोजक शिखर अवस्थी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चौधरी, क्षितिज अग्निहोत्री, शोभा निगम, अंकुश एवं शुक्लागंज इकाई से नगर अध्यक्ष रमेश अवस्थी, नगर मंत्री उज्जवल यादव, श्वेता , राम शर्मा सहित परिषद के 50 से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
Leave a Reply