केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार मुस्लिम विरोधी इन्होंने मुसलमान के खिलाफ छेड़ा युद्ध

पैगम्बर मोहम्मद:- भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वार पैगम्बर मोहम्मद पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पूरे भारत मे विवाद मचा हुआ है। मुस्लिम समाज लगातार इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहा है कई जगह हिंसा भड़क रही है वही हिंसा भड़काने के संदर्भ में सरकार उपद्रवियों के घर पर बुलडोजर चला रही है। वही सरकार की बुलडोजर नीति को लेकर समाजसेवी संगठन फ्रेंटर्निटी मूवमेंट ने एक फ्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि केंद्र सरकार और राज्य की बीजेपी सरकार ने मुसलमान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। उनके इस युद्ध मे मुस्लिम का शोषण हो रहा है और बेगुनाह मुसलमान अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है।

मुस्लिम संगठन ने कहा आज की सरकार जिस तरह से मुसलमान के घरों पर बुलडोजर चला रही है वह उनकी क्रूरता का परिचय दे रहा है। आज जिन एजेंसियों को मामले की जांच करने के लिए बिठाया गया है वह सरकार की पैरवी कर रही है। पुलिस और सरकार मिलकर भारत की कानून व्यवस्था को तहस नहस कर रहे हैं। इनकी नीतियों के चलते एक मुसलमान की पूरे जीवन की कमाई नष्ट हो जा रही है और बुलडोजर उनके घर पर नहीं उनके सीने पर चल रहा है जिसने उन्हें सड़क पर ला दिया है।
फ्रेंटर्निटी मूवमेंट के लीडर्स ने अलग अलग लोगो का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस ने सजा देने के नाम से मुस्लिम समाज को परेशान करके रख दिया है। आज सजा सिर्फ आरोपी को नहीं बल्कि उनके पूरे घर को दी जा रही है। उनके घर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया है जो की भारत के कानून के अंतर्गत बिल्कुल नहीं आता है भारत का क़ानून अपराधी को सजा देने की बात करता है लेकिन उसके परिवार को नहीं लेकिन आज की सरकार जिस तरह से लोगो के घरों पर बुलडोजर चला रही है वह उनके पूरे परिवार को सजा दे रही है।
उन्होंने प्रयागराज हिंसा के मुस्लिम एक्टिविस्ट का उदाहरण देते हुए कहा बीजेपी शासित पुलिस क़ानून अपने नियमो के आधार पर लागू करती है यह किसी को भी किसी भी वक्त गिरफ्तार कर लेती है और उन्हें यह तक नहीं बताती है कि उन्हें किस जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। सरकार दावा कारती है कि मकान अवैध था इसलिए उसपर बुलडोजर चला लेकिन बीजेपी सरकार टारगेट करके सिर्फ मुस्लिम के घरों पर बुलडोजर चला रही है। यह नीति इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि भाजपा ने मुसलमानों के खिलाफ एकतरफा युद्ध छेड़ दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *