UP : पुलिस ने जमातियों पर रखा 5 हजार का इनाम, चार जमाती कोरोना पॉजीटिव मिले

[object Promise]

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में तब्लीगी जमातियों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसपी त्रिवेणी सिंह ने जमातियों पर 5 हजार के इनाम का ऐलान किया है। कहा- दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से तमाम लोग आजमगढ़ आए हैं, ऐसी सूचना है। लेकिन वे अभी तक घरों में छिपकर बैठे हैं। एसपी ने कहा- जो जमातियों की सूचना देगा, उसे इनाम दिया जाएगा। जिले में अब तक 35 जमातियों को पुलिस हिरासत में लेकर क्वारैंटाइन किया गया है।

एसपी त्रिवेणी सिंह ने कहा- दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुई जमात में शामिल होकर तमाम जमाती आजमगढ़ आए हैं। प्रशासन ने इन लोगों से अपील की थी- जमात से लौटे तमाम लोगों में कोरोनावायरस का संक्रमण फैला है। इसलिए जिले के जमाती बाहर आएं और उनकी जांच व इलाज कराया जाएगा। जिले भर से तमाम ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं, उनके घरों के आसपास लोग हैं, जिनमें संक्रमण के संदिग्ध लक्षण हैं। जो जमाती घरों से बाहर नहीं आ रहे हैं, यदि वे पुलिस की पकड़ में आए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

तीन जमाती व एक मौलाना संपर्क में आने से संक्रमित
आजमगढ़ जिले में एक अप्रैल को मुबारकपुर के चक सिखटी स्थित एक मस्जिद से 16 संदिग्धों को पकड़ा गया था। ये सभी जमात से जुड़े थे। इनमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश व गाजियाबाद के रहने वाले तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनके संपर्क में आने से मुबारकपुर निवासी एक मौलाना भी कोरोना पॉजीटिव है। ये सभी 21 मार्च से मस्जिद में छिपे थे। प्रशासन इन संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *