हुसैनीवाला बॉर्डर । देश की सरहद की सुरक्षा में अग्रिम मोर्चे पर मुस्तैद BSF जवानों के जज्बे के आगे बाढ़ भी पस्त दिखाई दे रही है। सतलुज दरिया में आई बाढ़ के पानी ने भले ही जमीन पर खींची गई भारत-पाकिस्तान के मध्य लकीर को अदृश्य कर दिया है, फिर भी BSF जवान पाकिस्तान की ओर से होने वाली किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए चौबीसों घंटे अपनी जान जोखिम में डालकर सरहद पर पेेट्रोलिंग कर रहे हैं।
BSF जवान कमर से ऊपर तक पानी वाले हिस्सों में पैदल पेेट्रोलिंग कर रहे हैं। अपनी जान की परवाह न करते हुए दुश्मनों पर नजर गड़ाए वह अपने हथियार ऊपर उठा लगातार मुस्तैद रहते हैं। उनका यह जज्बा देखने लायक है। गहरे पानी वाले हिस्सों में मोटरबोट पर आधुनिक यंत्रों व हथियारों से लैस होकर वे पेेट्रोलिंग कर रहे हैं।
जवानों के हौसलों के आगे देश के वे दुश्मन व तस्कर हताश हो गए हैं, जो बाढ़ के पानी की आड़ में अपने घिनौने कामों को अंजाम देने के सपने संजोए बैठे रहते हैं। बाढ़ में भी BSF की मुस्तैदी व चौकसी देखकर उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है। विषम से विषम परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने की महारत BSF से ज्यादा बेहतर शायद ही किसी को हासिल हो। आतंकियों से निपटने के साथ ही आपदा राहत कार्यों व देश की सरहदों की रखवाली में BSF हमेशा ही अव्वल रही है।
24 घंटे सरहद की सुरक्षा में खड़ी है BSF : डीआइजी
Leave a Reply