विदेश:- उत्तरप्रदेश का जिला मथुरा विश्व तक प्रसिद्ध है। दूर दूर से लोग श्री कृष्ण के दर्शन करने के लिए आते हैं। लोगो की कृष्ण में बड़ी आस्था है। कृष्ण के प्रेम ने आज भारतीय संस्कृति को देश विदेश तक पहुंचा दिया है। वही अब बलूचिस्तान की नव निर्वाचित प्रधानमंत्री नायला कादरी यूपी के मथुरा यानी कृष्ण नगरी पहुंची है। डॉ. नायला जब मथुरा पहुंची तो अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने उनका भव्य स्वागत किया। नायला ने मथुरा में द्वारिका से लेकर नंदगांव, बरसाना मंदिर और गोवर्धन के दर्शन किये।
वही नायला ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि अगर भारत, भूटान, को अपने देश मे शान्ति चाहिए तो उन्हें बलूचिस्तान को आतंक से आजाद करवाना होगा। पाकिस्तान आतंवाद की फैक्ट्री है। उसे खत्म करना होगा। नायला ने आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारत से समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा मैं ब्रज की धरती पर आई हूं मैं उन्हें प्रणाम करती हूं।
मैं माता हिंगलाज के आशीर्वाद से यहां आई हूं ओर आज यह बताना चाहती हूं कि बलूचिस्तान पाकिस्तान के आतंक से कराह रहा है। जब भी हम आतंकवाद की बात करते हैं तो पहला नाम पाकिस्तान का आता है इसके आतंक से सिर्फ बलूचिस्तान ही नही बल्कि हर कोई परेशान हैं। वही अब हमें मिलकर रणनीति तैयार करनी चाहिए ओर पाकिस्तान के इस आतंकी गढ़ को खत्म करना चाहिए।
जानकारी के लिए बता दें मथुरा में अखिल भारतीय हिंदू महासभा (Akhil Bharat Hindu Mahasabha) की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। जिंसमे बलूचिस्तान की प्रधानमंत्री नायला मौजूद रही। नायला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो भी कहा अखिल भारतीय हिंदू महासभा (Akhil Bharat Hindu Mahasabha) की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने उनका समर्थन किया।
Leave a Reply