World Environment Day 2022: पर्यावरण पर कंडोम समेत ये चीज़े हैं अभिशाप

पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने और इसके महत्व को दर्शाने के लिए प्रति वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2022) के रूप में मनाया जाता है। कोरोना महामारी के कारण बीते दो सालों से इसकी धूम कम रही थी। पर इन्ही दो वर्षों ने हमें ये भी बता दिया कि पर्यावरण की विशेषता एवं महानता क्या है। बढ़ते प्रदूषण और मानव गतिविधियों के चलते पर्यावरण को बेहद नुकसान पहुंच रहा है। पृथ्वी और इंसान दोनों ही ईश्वर के द्वारा बनाई गईं बेहद अनमोल चीजें हैं और दोनों का एक दूसरे को सहयोग देना इसके संचालन में निहित है। पर इस समय इंसान पृथ्वी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ बड़े-बड़े जंगल काटने से ऐसा हो रहा है। हम हमेशा सरकार और प्राइवेट फर्म्स इंडस्ट्रीज को इसके लिए दोषी करार देते हैं पर रोज हम कई ऐसी चीज़ें कर रहे होते हैं जो पर्यावरण के लिए उतनी ही हानिकारक हैं। जिसकी शुरुआत कहीं ना कहीं हमारे अपने घर से ही होती है। 

आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हम आपको बताते हैं ऐसी कुछ चीजें या गलतियां जो पर्यावरण प्रदूषण के लिए जिम्मेदार होती है। हम आपको कुछ ऐसी छोटी गलतियां बताने वाले हैं जिसको आप गलती की तरह देखते ही नहीं होंगे।

वेट वाइप्स

क्या आप जानते हैं घरों में इस्तेमाल होने वाले वेट वाइप्स से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है। वेट वाइप्स दावा कपड़े का करते हैं पर इसमें भी आमतौर पर प्लास्टिक ही होता है, यह कागज की तरह पानी में नहीं घुलते हैं। यह यूज़ एंड थ्रो वाले होते हैं जिस कारण एक बड़ी संख्या में रोजाना इस्तेमाल किए जा रहें होते हैं। आप इसकी जगह अपना चेहरा धोने या घर की सफाई करते समय रियूज होने वाले कॉटन कपड़ों का इस्तेमाल करें।

सिंगल यूज प्लास्टिक

डिस्पोजेबल कटलरी से लेकर पानी की बोतलें, बैग, फूड रैपिंग सब कुछ बस प्लास्टिक है। जो कभी भी डिकॉम्पोज नहीं होती। ये पर्यावरण को बहुत ज्यादा नुकसान भी पहुंचाते है। ऐसे में सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह पेपर बैग और स्टील की बोतलों या कपड़े के थैले का इस्तेमाल करें।

टेप

आप कहेंगे कि इसमें क्या प्रॉब्लम है। पर शायद आपको नहीं पता होगा कि सेलो टेप का एक छोटा सा टुकड़ा पर्यावरण पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है। क्योंकि टेप सदियों तक न डिकॉम्पोज होने वाली प्लास्टिक है। ऐसे में आप प्लास्टिक टेप की जगह मास्किंग टेप का यूज कर सकते है।

 

कंडोम

परिवार नियोजन के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला कंडोम पर्यावरण को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाते है। इसमें यूज़ प्लास्टिक डिस्पोज नहीं होती है और जानवर इसे खा लेते हैं जो उनके पेट में चली जाती है और बेहद नुकसान भी करती है।

सिगरेट

सिगरेट न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं अपितु यह पर्यावरण के लिए भी काफी विनाशकारी हैं। WHO की रिपोर्ट के अनुसार, तंबाकू वनों की कटाई, मिट्टी के कटाव, जल प्रदूषण और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में वृद्धि के लिए काफी जिम्मेदार है। सिगरेट हर साल लाखों टन ठोस कचरा पैदा करती है।

बालो में लगाने वाला जेल

अधिकांश जीवाणुरोधी जैल में ट्राइक्लोकार्बन (TCC) और ट्राइक्लोसन (TCS) मौजूद होते हैं, ये रसायन पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक होता है। हाल की ही एक रिपोर्ट के अनुसार सीवेज और कीचड़ में 60% रसायन पाया जाता है जो झीलों और नदियों को दूषित कर देता हैं और जलीय जीवन को काफी नुकसान भी पहुंचाता हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *