ये इंडियन एक्ट्रेस अब जैपनीज सिनेमा में मचाएगी धमाल

डेस्क। Alia bhatt japanese cinema: हाल ही में मां बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभावान अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी हैं। आपको बता दे किं दक्षिण भारत के बाद अब आलिया जल्द ही गैल गैडोट की हॉलीवुड फिल्म से डेब्यू भी करने वालीं हैं।
साथ ही इस फिल्म का नाम ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ रखा गया है। वहीं आलिया ने एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से साउथ में कदम रखा था और इस फिल्म को साउथ के साथ हिंदी में भी काफी ज्यादा पसंद किया गया।
बता दें एक्ट्रेस हॉलीवुड के अलावा बाकी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का हिस्सा बनने की इच्छुक हैं। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के बीच उन्होंने दूसरी भाषाओं की विदेशी फिल्मों में काम करने की अपनी इच्छा भी जाहिर करी है। आलिया ने यह कहा है मैं केवल हॉलीवुड ही नहीं बल्कि इससे आगे भी बहुत कुछ एक्सप्लोर करने की इच्छुक हूं। इस बातचीत के दौरान उन्होंने जापानी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में भी बात करी थी। 
ये रोल निभाना चाहती है आलिया
उन्होंने बताया कि, ‘यह केवल किसी हॉलीवुड की फिल्म या किसी दूसरे कंटेंट को लेकर नहीं है, बल्कि मेरा विचार खुद को चैलेंज करते रहने का भी है। आलिया ने कहा कि मैं ऐसी भूमिकाएं निभाना चाहती हूं जो बहुत ही चैलेंजिंग हो। मुझे ऐसा लगता है कि नई इंडस्ट्री में काम करने पर हमेशा ऐसा फील होता है। कल को मैं जापानी फिल्म भी करना चाहूंगी अगर मुझे यह पता होगा कि ये भाषा कैसे बोली जाती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *