नई दिल्ली। बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल किसी से छिपी नहीं है. कुछ दिनों पहले दरभंगा मेडिकल कॉलेज की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें बदहाल इमारत नजर आ रही थी।
इमारत की हालत को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मरीजों और यहां तक कॉलेज के स्टॉफ की जिंदगी भी खतरे में है। इन सबके बीच दरभंगा मेडिकल कॉलेज से लापरवाही की खबर आई है। फैजान नाम का एक लड़का टूटे हुए हाथों के साथ अस्पताल में दाखिल हुआ।
डॉक्टरों ने इलाज भी किया . लेकिन उसके बायीं हाथ की जगह दाहिने हाथ पर प्लास्टर चढ़ा दिया। मरीज के परिवार का कहना है कि यह घोर लापरवाही है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से उन्हें दवा मुहैया नहीं कराई गई। इस मामले में जांच होनी चाहिए।
Bihar: A boy, Faizan’s right hand was plastered at Darbhanga Medical College & Hospital (DMCH) instead of his left hand which has a fracture. His mother says,”this is utter negligence. We were not even provided a single tablet by hospital. Investigation should be done.” (June 25) pic.twitter.com/Xu6j6KJ9Ld
— ANI (@ANI) June 26, 2019
इस संबंध में डीएमसीएच अधीक्षक डॉ राज रंजन प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने उनसे बातचीत की और कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस सिलसिले में जिम्मेदार लोगों से पूछताछ की जा रही है। वो इस तरह की लापरवाही की घोर निंदा करते हैं. इस घटना के लिए जो जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बिहार के बदहाल अस्पतालों की यह तस्वीर सिर्फ मुजफ्फरपुर या दरभंगा तक सीमित नहीं है। बल्कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के जिले की भी यही तस्वीर है. उनके गृह प्रखंड हरनौत की पीएचसी की जो तस्वीर सामने आई थी उसे देखकर आप खुद ब खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि दूसरे इलाकों में अस्पतालों की तस्वीर कैसी होगी।
Leave a Reply