इस मुख्यमंत्री ने कहा : बाबा बोल रहा है छत्तीसगढ़ डोल रहा है

डेस्क। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूपेश बघेल पर जमकर शिकंजा कसा है। आगे शिवराज ने कहा कि भगवा उतारकर कुचलने का काम करते हो।

इसके बाद उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी। इस संस्कृति को कोई कुचल नहीं पाया। यह संस्कृति कल भी थी, आज भी है और कल भी रहेगी। 

छत्तीसगढ़ में गुंडा, माफियाओं का राज है और हम मध्य प्रदेश में गुंडे-माफियाओं को कुचल रहे हैं। कोई किसी बहन-बेटी को गलत नजर से देखा तो मिटाकर रख दूंगा। मामा छोड़ेगा नहीं….। यहां बाबा बोल रहा है और छत्तीसगढ़ डोल रहा है।  

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का खेल चल रहा है और सीएम भूपेश तुष्टिकरण की राजनीति जारी हैं। शराब माफिया, रेत माफिया व कोल माफिया खड़े हो गए हैं। यहां पर केवल गुंडों का राज चल रहा है। शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में गुंडे-माफियाओं को हम कुचल रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि किसी बहन, बेटी को गलत नजर से कोई देखा तो मिटाकर रख दूंगा। मामा छोड़ेगा नहीं…। घर जमीनदोज कर कहीं का नहीं छोड़ूंगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *