दूल्हे ने मांगा दहेज, ठंड में गर्म हुए घराती, दूल्हे की मंडप में ही कर दी पिटाई, वीडियो हो रहा वायरल !

नोएडा. साहिबाबाद के किसी बैंक्वेट हॉल में शादी का यह समारोह चल रहा था. बड़े से हॉल में खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी. इस हॉल का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दिख रहा है कि कुछ लोग घेर कर किसी को पीट रहे हैं. उसी वीडियो में फिर दिखा कि पिटाई कर रहे लोग किसी को खींच कर ला रहे हैं. पिटा हुआ शख्स दूल्हे सा लिबास पहने हुए है. कई लोग उसके साथ धक्का-मुक्की कर रहे हैं. पिट रहा शख्स बदहवास दिख रहा है. बताया जाता है कि यह शख्स ही दूल्हा था और इसकी पिटाई दुल्हन पक्ष के लोग कर रहे थे. दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर कई शादी करने और दहेज मांगने के आरोप लगाए हैं.

इस बाबत पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी है.दिल्ली-एनसीआर में कड़कड़ाती ठंड है और साथ ही शादियों का सीजन भी. लेकिन इतने ठंडे मौसम में भी शादी समारोह में शामिल लोग किसी बात पर बौखला गए और दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी. दूल्हे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है.  साहिबाबाद थाना क्षेत्र में हुए इस मामले का एक और वीडियो सामने आया है. इस दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हे के साथ एक महिला लिपटी है. वीडियो में रिकॉर्डेड आवाज से यह पता नहीं चल रहा कि यह महिला दूल्हे की कैसी रिश्तेदार या परिचित है. पर इतना तय है कि यह महिला दूल्हे की बेहद करीबी है. जब महिला दूल्हे से लिपटी हुई थी, तब भी लोग दूल्हे की पिटाई कर रहे थे. उसे एक जगह से दूसरी जगह तक धकियाते हुए ले जा रहे थे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *