Mumbai thunderstorms : आंधी-तूफान से मुंबई में मची त्राहि-त्राहि, होर्डिंग गिरने से 14 की मौत

Mumbai thunderstorms : नवी मुंबई और ठाणे के आस-पास के इलाकों में बेमौसम बारिश ने कोहराम मचाया। धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश हुई है। इसके चलते दिन में मुंबई के कई हिस्सों में अंधेरा छाया रहा। कुछ जगहों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। नतीजा ये हुआ कि कुछ जगहों पर होर्डिंग गिर गए और सड़कों के आसपास लगे पेड़ उखड़ गए। घाटकोपर में गिरे बड़े होर्डिंग के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है और तीन लोगों की मौत हो गई है। इस तरह की बारिश मुंबई में मई महीने में देखने को नहीं मिली थी। इसके साथ ही तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा।

Image

बारिश होने की वजह से मुंबई और उसके आसपास के इलाके के निवासियों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन महानगर का आसमान धूल भरी हवाओं से घिरा रहा। आपदा प्रबंधन, फायर बिग्रेड, स्वास्थ्य विभाग और संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है और लोगों को घर से बाहर निकलते समय सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थिति का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं । उन्होेंने आगे कहा कि घायलों के इलाज का खर्चा सरकार द्वारा किया जाएगा तथा मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। आप सभी सतर्क रहें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

प्राप्त खबरों के अनुसार, मुंबई के वडाला इलाके में श्री जी टावर बिल्डिंग में लगी होर्डिंग गिरने से नीचे खड़ी कार दब गई। ये घटना वडाला के बरकत अली नाके के पास की है। करीब 57 लोग फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, होर्डिंग के नीचे दो गाड़ियां दबी गईं। मौके पर मौजूद लोग उन गाड़ियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से 100 से अधिक लोग फंस गए थे।

मुंबई में आंधी के चलते लोग परेशान हैं। यह आंधी ने बारिश के साथ अपनी ताकदवर गति से बहुत सारी चीजें उड़ा दी है, जिससे लोगों को बहुत सी समस्याएं हो रही हैं। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, और वे अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। आप सभी सतर्क रहें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *