मिशन शक्ति” के तहत महिला संबन्धी मामलों के प्रभावी अनुश्रवण हेतु तत्पर, महिला रिपोर्टिंग चौकी बीघापुर

[object Promise]
उन्नाव।
जनपद में  पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में “मिशन शक्ति” के तहत दिनाँक 08.03.2021 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय से सुदूर बीघापुर क्षेत्रांतर्गत  महिला पुलिस चौकी परामर्श केन्द्र स्थापित किया गया है। चौकी की स्थापना मुख्यतः महिला संबन्धी मामलों को पूर्ण तत्परता एवं संवेनशीलता के साथ निस्तारित करना एवं उनके मध्य आत्मविश्वास व न्याय के प्रति निष्ठा  जागृत करना है। चौकी खुलने से अब मुख्यालय से दूर स्थित क्षेत्रों की महिलाओं को महिला थाना आने की
[object Promise]आवश्यकता नहीं होगी। उनकी शिकायत को महिला चौकी में सुनकर उसका त्वरित निस्तारण किया जायेगा। रिपोर्टिंग महिला चौकी जनपद में मिनी महिला थाना की तरह कार्य कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *