[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर :जिले के तुर्कपट्टी थाने और स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में स्थित खरदर पुल के समीप से 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कट्टा-कारतूस के साथ बाइक बरामद हुई। पकड़े गया इनामी गोरखपुर में दर्ज मुकदमे में वांछित था।
एसओ तुर्कपट्टी राजेश कुमार मौर्या को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक बाइक से कसया से सेवरही की तरफ़ तेजी से जा रहा है, जिसके पास नाजायज असलहा भी है। सूचना मिलते ही एसओ पुलिस टीम के साथ खरदर पुल के पास पहुंच गए। वहां पहले से पहुंचे स्वाट टीम के साथ गाड़ाबंदी कर बाइक सवार संदिग्ध का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद बाइक सवार युवक तेजी से तुर्कपट्टी की तरफ भागा चला आ रहा था जिसे पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया।
पुलिस को देखते ही युवक तेजी से भागने का प्रयास किया किन्तु पुलिस कर्मियों ने उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कट्टा-कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान खुर्शीद आलम निवासी जंगल हनुमानगंज सेमरिया बाजार सबुनहा थाना कोतवाली पडरौना के रूप में हुयी। एसओ ने बताया कि खुर्शीद 10 हजार का इनामी है जो खतरनाक किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ थाना कोतवाली गोरखपुर में मुकदमा गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी।
Leave a Reply