शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में प्रेस कांफ्रेंस में जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की भांति ही प्रदेश सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए गरीबों को योजनाओं से आच्छादित कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया है। योजनाओं में सिर्फ गरीबों का ध्यान रखा गया।
जनता कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की नही रहेगी कमी
किसी धर्म या जाति के आधार पर योजनाओं का लाभ देने में कहीं कोई भेदभाव नहीं हुआ। सड़कों का जाल बिछाया गया है। उपलब्धियों की चर्चा के दौरान प्रभारी मंत्री ने उज्ज्वला, सौभाग्य, किसान सम्मान निधि, व्यापारी, श्रमिक पेंशन योजना आदि का प्रमुखता से जिक्र किया। साथ ही आवास एवं शौचालय योजना के बारे में भी जानकारी दी। दावा किया कि महिलाओं के प्रति अपराधों में भारी कमी आई है।
गुंडाराज खत्म हो गया है। गरीबों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान दी गई। उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में जिले के कई विधायक, डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply