यूपी इन्वेस्टर्स समि‍ट का PM ने किया उद्घाटन, देश के 5000 बड़े उद्योगपति हुए शामिल

[object Promise]

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगे कारोबारियों के कुंभ ‘इन्वेस्टर्स समिट’ का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया। मोदी का चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कुछ केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों ने अगुआनी की।

[object Promise]
2018_2image_

जानकारी के अनुसार मोदी इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने के बाद करीब 2 घंटे वहां रुकेंगे। वह मुकेश अम्बानी, गौतम अडानी सरीखे बड़े उद्योगपतियों से बात भी कर सकते हैं। पीएम मोदी ने इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने के बाद इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर में लगे कम्पनियों के स्टालों पर जाकर उनका अवलोकन किया।

[object Promise]
cm-yogi

मोदी के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री और अधिकारी भी थे। मोदी ने मॉरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के पास जाकर कुछ देर बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की। वह बिजली से सम्बन्धित स्टाल पर काफी देर तक रुके।

[object Promise]
YOGI-AND-PM

इस समिट में मुकेश अंबानी, रतन टाटा, गौतम अडानी समेत देश के 5000 बड़े उद्योगपति समेत दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं।

[object Promise]
upsubmit

सतिश महाना ने समिट का किया स्वागत
उत्तर प्रदेश के उद्योगपति विकास मंत्री सतिश महाना ने समिट का आगाज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सहित सभी इस इन्वेस्टर्स समिट मौजूद हुईं हस्तियों का स्वागत किया।

मुकेश अंबानी ने किया समिट को संबोधित 
जिसके बाद समिट को संबोधित करते हुए उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि मैंने आजतक इस तरह किसी कार्यक्रम के लिए राजधानी को सजे हुए नहीं देखा। हम सभी मिलकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के सपने को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी को योगी आदित्यनाथ जैसा कर्मयोगी सीएम मिला है, जो विकास में आगे बढ़ेगा। अगर यूपी विकास में आगे बढ़ेगा तो कोई भी ताकत देश को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है।

चौमुखी विकास की कोशिश करेंगे- गौतम अडाणी
इस दौरान अडाणी समुह के अध्यक्ष गौतम अडाणी ने समीट को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेंगे। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के जरिए राज्य में निवेश लाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर चौमुखी विकास की कोशिश करेंगे।

[object Promise]
upsubmit

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ा रहे हैं, जियो यूपी में अभी तक 20 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्ट कर चुका है। दिसंबर 2018 तक जियो यूपी के हर गांव में मौजूद होगा। अंबानी ने कहा कि जियो अगले तीन साल में 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा। अगले 2 महीनों में दो करोड़ जियो फोन यूपी को दिए जाएंगे। अगले तीन साल में 1 लाख से ज्यादा नौकरियां देंगे। उन्होंने कहा कि गंगा हम सभी की मां है, हमारी कंपनी गंगा को साफ करने के लिए सरकार के साथ काम करना चाहती है।

बिजनेस को बढ़ाने के लिए निवेश कर रहे हैं- कुमार मंगलम बिड़ला
बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि अब तक हमने उत्तर प्रदेश में 25 हजार करोड़ का निवेश किया है। हम यूपी में सबसे बड़े प्राइवेट निवेशक हैं। हम यूपी में अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए निवेश कर रहे हैं और हम आगे भी यहां सबसे बड़े निवेशक रहेंगे।

[object Promise]
upsubmit12

यूपी से पुराना नाता है-आनंद महिंद्रा
आनंद महिंद्रा ने कहा कि यूपी से पुराना नाता है। मां इलाहाबाद से थी. मेरी पढ़ाई लिखाई और लालन-पालन लखनऊ में हुआ। मैं मुसाफिर हूं, हर जगह घूम-घूमकर अब फिर वापस घर आ गया। उत्तर प्रदेश को यूपी की तरह नहीं, दूसरे देश की तरह देखना चाहिए. 25 हज़ार करोड़ निवेश करेंगे।

सभी क्षेत्रों में चौतरफा विकास के लिए मिलकर काम करेंगे- एन चंद्रशेखरन
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टीसीएस लखनऊ में अपनी सर्विसेज जारी रखेगी और लखनऊ में अपनी उपस्थिति को ज्यादा मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में चौतरफा विकास के लिए हम सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।

शोभना कामिनेनी ने समिट को किया संबोधित
यूपी इन्वेस्टर्स समिट में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की प्रेसीडेंट और अपोलो हॉस्पिटल एंटरप्राइज लिमिटेड की कार्यकारी उपाध्यक्ष शोभना कामिनेनी ने संबोधित किया।

भारत और मॉरीशस के बीच खून का रिश्ता- सर अनिरुद्ध जगन्नाथ
सर अनिरुद्ध जगन्नाथ, मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शक ने यूपी इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित किया। उन्होंने कहा- भारत और मॉरीशस के बीच खून का रिश्ता है। मॉरीशस को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *