जनपद कौशाम्बी के नगर पंचायत अझुवा में अधिकारियों मिली भगत से वगैर रजिस्ट्रेशन व डिग्री क्लीनिक नर्सिंग होम चलवाया जा रहा है

जनपद कौशाम्बी के नगर पंचायत अझुवा में अधिकारियों मिली भगत से वगैर रजिस्ट्रेशन व डिग्री क्लीनिक नर्सिंग होम चलवाया जा रहा है
ब्यूरो चीफ राकेश कुमार केसरवानी
जनपद कौशाम्बी के नगर पंचायत अझुवा सब्जी मंडी मे बाकायदा बिना रजिस्ट्रेशन और डिग्री क्लीनिक एवं नर्सिंग होम चलाने वाले झोलाछाप पर विभाग मेहरबान आखिर स्वास्थ्य महकमा किसके दबाव मे नहीं कर रहा कार्यवाही बताते चलें कि पिछले लगभग दो दशक से बिना डिग्री एक झोलाछाप अझुवा सब्जी मंडी मे क्लीनिक चला रहा है जो बीते कुछ वर्ष पहले से उसी के समीप अपने मकान मे कई बेड डालकर गुप्त रूप से नर्सिंग होम भी चला रहा है जो क्लीनिक के साथ-साथ गंभीर मरीजों को उसमे भर्ती कर उनका इलाज भी करता है।

केवल निजी अनुभव के आधार पर बाकायदा प्रैक्टिस और अस्पताल खोलकर मरीजों का इलाज करने का कोई नियम नही है फिर भी यह क्लीनिक और अस्पताल धड़ल्ले से चल रहा है जिसमे मरीजों की मर्ज की गंभीरता दिखाकर काफी मंहगा इलाज किया जाता है।कहने के लिए नगर मे सरकार की ओर से नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी खुला है लेकिन कई महीने से वहां पर कार्यरत चिकित्साधिकारी की ड्यूटी जिला जेल मे लगाए जाने के कारण मरीजों को झोलाछाप डाक्टरों के चक्कर काटने और मंहगा इलाज कराने को मजबूर होना पड़ता है।

ऐसा नहीं कि महकमे के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी खबर नही है क्योंकि अनेकों बार इस संदर्भ मे खबरें चल चुकी हैं फिर भी न तो कस्बे के सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया जा रहा है और न ही इसप्रकार के अवैध रूप से अस्पताल चलाकर धन दोहन करने वाले झोलाछापों पर कार्यवाही की जा रही है जिससे क्षेत्र की गरीब जनता परेशान है। लोगों ने इस विषय मे जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराए जाने की मांग की है ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *