रिपोर्ट ज़ाहिद अली
पीलीभीत उप जिला निर्वाचन अधिकारी बृज किशोर द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 हेतु मा0 निर्वाचन का आयोग द्वारा मुद्रण कार्य के सम्बन्ध में प्रिटिंग प्रेसों को निर्गत दिशा निर्देशों को प्रेस संचालकों को अवगत कराने सम्बन्धी बैठक गांधी सभागार, पीलीभीत में सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी प्रेस संचालकों को मा0 निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार अवगत कराते हुये कहा कि आप सभी सामग्री प्रकाशन से पूर्व सम्बन्धित से आईडी प्राप्त कर लें तथा कार्य करने से पहले सम्बन्धित से आदेश अवश्य कर लें तथा आदेश में नियमानुसार सभी नियमों का उल्लेख निश्चित रूप से करें। प्रिटिंग प्रेस एक्ट के तहत प्रकाशित सामग्री पर सम्बन्धित प्रेस का नाम पता सहित होने के साथ साथ संचालक अपना मोवाइल नम्बर अवश्य दर्ज कराये तथा प्रकाशित सामग्री की प्रतियों की संख्या भी अंकित कर दें, जिससे जांच के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या न उत्पन्न हो, प्रकाशित सामग्री में किसी प्रकार की अभद्र भाषा का लेखन न किया जाये।
उन्होंने कहा कि सभी प्रिटिंग संचालक आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुये नियमानुसार कार्यवाही करें। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संचालकों को अवगत कराते हुये कि कहा आप अपने यहां प्रकाशित समाग्री का एक रजिस्टर तैयार करें और प्रतिदिन उसका अपडेट करते रहें। बैठक में थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आप अपने क्षेत्र में पड़ने वाले प्रिटिंग प्रेसों को अवश्य रूप से जांच लें। बैठक में सीओ सिटी,थाना प्रभारी निरीक्षक सुनगढी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित प्रिटिंग प्रेस के संचालक बैठक में मौजूद रहे।
Leave a Reply