विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी पर विशेष कैंसर रोगियों के प्रेरणा श्रोत बने हैं — राजीव गुप्ता

[object Promise]
सफीपुर/उन्नाव ।
कैंसर जैसी भयावह बीमारी से पूरी तरह जंग जीत चुके कस्बा वासी पत्रकार राजीव गुप्ता कैंसर रोगियों  लिए प्रेरणा श्रोत बने हुए हैं। उनका कहना है कि समय पर जांच और इलाज से बीमारी। से जीता जा सकता है।सामान्य जीवन जी रहे कैंसर सर्वाइवर्स राजीव गुप्ता समय—समय पर कैंसर रोगियों को लेकर जयपुर कैंसर अस्पताल जाते रहते हैं। राजीव गुप्ता को ईश्वर के साथ धरती के भगवान डॉक्टर सर के प्रति अगाध श्रद्धा है।
[object Promise]
कस्बे के मोहल्ला उम्मेदराय बाजार निवासी राजीव गुप्ता कैंसर जैसी भयावह बीमारी की चपेट में विगत 2014 में आए।समय से जांचोपरांत हुए मई 2014 में ऑपरेशन  के बाद श्री गुप्ता सामान्य जीवन जी रहे हैं।वह क्षेत्र में कैंसर रोगियों के लिए प्रेरणा श्रोत बने हुए हैं।एक मुलाक़ात के दौरान कैंसर से जंग जीत चुके श्री गुप्ता का कहना है कि कैंसर लाइलाज बीमारी नहीं है। समय से जांच के बाद इस भयावह बीमारी पर काबू  पाया जा सकता है।कैंसर की बीमारी से जंग जीत चुके कैंसर सर्वाइवर्स राजीव गुप्ता क्षेत्र के कैंसर रोगियों के प्रेरणा श्रोत बने हुए हैं। वह समय समय पर कैंसर रोगियों को लेकर जयपुर स्थित भगवान महावीर अस्पताल जाते रहते हैं जहां उनका मुख कैंसर का आपरेशन हुआ था।
एक भेट में कैंसर सर्वाइवर्स राजीव गुप्ता ने बताया कि उन्हें ईश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा है। वहीं धरती के भगवान प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ संजीव पाटनी (जयपुर) के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।जिनके सफल ऑपरेशन के फलस्वरूप वह सामान्य जीवन जी रहे हैं।उल्लखेनीय है कि श्री गुप्ता का आपरेशन विगत मई 2014 में हुआ था।6 वर्ष 9 माह से अधिक समय व्यतीत होने के बाद वह पूर्ण स्वस्थ है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के कैंसर रोगियों को उचित मार्गदर्शन की अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। उन्होंने बीते वर्ष 2020 में विश्व कैंसर दिवस पर फेसबुक पर पोस्ट डालकर आम जनों को कैंसर के प्रति जागरूक किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *