दर्दनाक हादसा:आंध्र प्रदेश में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 लोगों की मौत, कई घायल

[object Promise]

राजमुंदरी। आंध्र प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मंगलवार को एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने के चलते आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। यह दुर्घटना वाल्मीकि कोंडा के पास मारडुमिली और चिंटुरु के बीच हुई।

पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तुरंत स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पांच लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आगे कहा कि मोड़ काटते समय वाहन चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा, जिसके चलते दुर्घटना घटी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *