रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।। शासन द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवकों युवक-युवतियों को रोजगार परक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा निशुल्क ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने इच्छुक युवक-युवतियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विद्या देवी ने बताया कि वर्ष 2019-20 मे 120 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 90 अभ्यर्थियों को पहले प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, शेष 30 अभ्यर्थियों को इसके बाद प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा प्रशिक्षण दिलाये जाने हेतु जन कल्याण शिक्षा संस्थान कोचिंग सेंटर को चयनित किया गया है। डीएम ने कहा कि योजना में अभ्यर्थियों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विद्या देवी, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिशिर सक्सेना मौजूद रहे।
Leave a Reply