पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र के गांव जिगना,साखोपर के रहने वाले सत्यप्रकाश कुशवाहा ने नीट के मेडिकल की परीक्षा में 596 नंबर प्राप्त कर 82%77 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज,कुशीनगर से हाइस्कूल में 87% एवं इंटर में 89% के साथ उतीर्ण है।
सत्यप्रकाश कुशवाहा कानपुर में सेल्फ स्टडी से दूसरे वर्ष में यह उपलब्धि पाया हैं। ऐसे में सत्य प्रकाश के इस कामयाबी पर क्षेत्र के लोगों में महेश प्रजापति,आशुतोष,कृष्णा नंद,दिनेश कुशवाहा,राज कुमार, अनुज,सत्येंद्र यादव,संदीप मौर्य, मोहम्मद सेराज आदि लोगों ने बधाई दी है।
गौरतलब हो कि सत्य प्रकाश कुशवाहा एक किसान का बेटा जिसके पिता का नाम रामअधार कुशवाहा एवं माता श्रीमती शुभावती देवी है ।
Leave a Reply