अपने दिए बयान पर भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने दी ये सफाई, कहा…

[object Promise]

नई दिल्ली। कर्नाटक से भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं एक फरवरी 2020 को दिए अपने बयान पर कायम हूं। मैंने कभी किसी राजनीतिक दल या महात्मा गांधी या किसी और का संदर्भ नहीं दिया। मैं केवल स्वतंत्रता संग्राम को वर्गीकृत करने की कोशिश कर रहा था।’भाजपा ने उनके बयान पर आगे की कार्रवाई के लिए मामले को पार्टी की अनुशासनात्मक समिति के पास भेजा है।

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि भाषण सार्वजनिक मंच पर मौजूद है यदि कोई उसे देखना चाहता है तो यह ऑनलाइन मौजूद है और मेरे वेबसाइट पर भी है। मैंने कभी भी महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा है। मैं केवल हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बारे में चर्चा कर रहा था।

महात्मा गांधी वाले बयान को लेकर उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से सांसद हेगड़े ने कहा कि सभी मीडिया रिपोर्ट्स झूठी हैं। मैंने कभी वो कहा ही नहीं है जिसपर की बहस जारी है। यह एक बेवजह का विवाद है।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *