देश – सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कल ८२ साल की उम्र में मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव की मौत से राजनीतिक गालियारों में शोक की लहर दौड़ गई. राष्ट्रपति समेत कई दिग्गज नेताओ ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजली दी.
वही आज दोपहर करीब ३ बजे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जायेगा। अंतिम संस्कार से पूर्व अंतिम दर्शन के लिए मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई मेला ग्राउंड में रखा जाएगा। १० बजे से सैफई के मेला ग्राउंड में मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन आरम्भ होंगे।
मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सैफई पहुंचेंगे। इनके अलाव राजनाथ सिघ , हेमंत सोरेन, ओम बिड़ला, केसीआर कमलनाथ समेत केंद्रीय मंत्री भी श्रद्धांजलि अर्पित करने सैफई पहुंचेंगे।
इनके अलावा महाराष्ट्र से शरद पवार , सुप्रिया सुले और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव , भूपेश बघेल , संजय सिंह सैफई मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
Leave a Reply