थाना कमरौली पुलिस द्वारा तमंचा, जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 800 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

[object Promise]
  अमेठी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक बी०सी० दूबे के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ तथा अवैध मादक पदार्थों के विक्रय के विरुद्ध  चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 3 फरवरी को लक्ष्मीकान्त सोनकर थानाध्यक्ष कमरौली मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वाछिंत जाफरगंज बाजार में मौजूद थे ।
मुखबिर की सूचना पर मगरौरा मोड़ पर पहुँचकर 02 संदिग्ध व्यक्ति जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब12.15 बजे रात्रि में पकड़ लिया गया । पूछने पर एक ने अपना नाम मृत्युन्जय पान्डेय बताया जिसकी तलाशी से 01 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । दूसरे ने अपना नाम अभयराज सिंह बताया जिसकी तलाशी से 800 ग्राम अवैध चरस बरामद हुआ ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *