डेस्क। क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर भी है, जहां रोजाना सुबह 52 सेकेंड के लिए सबकुछ थम जाता है। जो भी व्यक्ति जहां खड़ा होता है, वहीं सावधान की मुद्रा में जम जाता है। बच्चों से लेकर बूढ़े, औरत से लेकर मर्द तक कोई एक कदम भी आगे-पीछे या हिलता डुलता नहीं है।
बता दें कि इस शहर में रोजाना सुबह एक खास समय पर राष्ट्रगान बजाया जाता है। इस बीच पूरा शहर थम जाता है। बता दें कि यह तेलंगाना का नालगोंडा शहर है। नालगोंडा में हर रोज सुबह साढ़े आठ बजे लाउडस्पीकर पर राष्ट्रगान को बजाया जाता है और पूरा शहर 52 सेकंड के लिए सावधान की मुद्रा में रुक जाता है।
इसके लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़े-बड़े लाउडस्पीकर्स को लगाया गया हैं। रोजाना सुबह साढे आठ बजे जब इन लाउडस्पीकर्स पर राष्ट्रगान बजता है तो यहां के लोग जहां होते हैं वहीं सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाते हैं।
आपको यह भी बता दें कि राष्ट्रगान को गाने का कुल समय 52 सेकेंड का होता है। राष्ट्रगान खत्म होने के बाद ही लोग अपने काम के लिए आगे बढ़ते हैं।
क्या आपको पता है कि इसके आयोजकों को इस आइडिया पर काम करने की प्रेरणा कहाँ से मिली थी। तो बता दें कि जम्मिकुंता नाम की जगह से, जहां हर रोज राष्ट्रगान को ऐसे ही बजाया जाता था। इससे प्रेरित होकर नालगोंडा में जन-गण-मन उत्सव समिति के द्वारा यह कार्यक्रम शुरु किया गया था। पहली बार 23 जनवरी 2021 को शहर में इसे प्रयोग को किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने समिति की इस पहल की काफी तारीफ भी की थी। वहीं जिस समय राष्ट्रगान बजाया जाता है, उस समय समिति के कार्यकर्ता पूरे शहर में अलग-अलग जगहों पर हाथ में तिरंगा लेकर खड़े दिखाई देते हैं।
Leave a Reply