रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में कन्या सुमंगला योजना से संबन्धित बैठक कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई, जिसमें योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाने हेतु वृहद स्तर पर मंथन किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि महिला सशाक्तीकरणशासन शासन की प्रतिबद्वता है, जिसके दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना को लागू किये जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होने बताया कि कन्या सुमंगला का मुख्य उददेश्य कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करना, समान लैगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना तथा बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को विकसित करना है। योजना का शुभारम्भ प्रदेश के मा0 मुख्यमन्त्री जी द्वारा 25 अक्टूबर को लखनऊ में किया जायेगा, जिसका सजीव प्रसारण जनपद मुख्यालय पर एल0ई0डी0 वीडियों वैन द्वारा तथा ब्लाक स्तर पर टी0वी0 के माध्यम से किया जायेगा।
Leave a Reply